पैर फिसलने से मही नदी में डूबने से युवती की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में शौच करने गई युवती की पैर फिसलने से मही नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतिका उक्त गांव निवासी राजबलम राय की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी बताई जाती है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि ज्योति सुबह में शौच करने के लिए घर से बाहर मही नदी की तरह गई हुई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह मही नदी के गहरे पानी में चल गई। नदी में पानी अत्यधिक होने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतिका दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव पहुचे तथा तरैया थाने को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची तरैया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग