परसा के छात्र दीपक ने किया किया कमाल पहले प्रयास में नीट परीक्षा में पाया सफलता
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। दिल मे तमना हो कुछ कर दिखाने की तो हौशले भी आपकी कदम चूमेगा इसी तरह के कमाल कर दिखाया है परसा के छात्र दीपक ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास कर अपने माता-पिता व क्षेत्र में नाम रौशन कर दिखाया है परसा मथुरा निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र दीपक ने नीट के प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 1291वां रैंक तथा कैटगरी रैंक- 86 प्राप्त किया है। दीपक ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता विजय कुमार सिंह एवं माता रीतू देवी के अलावा अपने चाचा भाजपा के वरीय नेता अर्जुन सिंह को दिया हैं। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा पटना के डॉन बॉस्को स्कूल में हुई। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। दीपक ने बताया कि आगे वह मेडिकल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर उपलब्धि हासिल करना चाहता है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होने पर परिजनों व नाते रिश्तेदारों में काफी खुशी का महावल है। दीपक का कहना है कि अगर लग्न और जुनून के साथ कोई कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित मिलती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग