जे.पी.यू. में सी.बी.सी.एस. पाठ्यक्रम हुआ लागू
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। रविवार को जय प्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आगामी सत्र में सी.बी.सी.एस. लागू करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर कुलपति फारूक अली ने कहाँ कि अच्छी शुरुआत आधी कामयाबी होती है। विद्यार्थियों के लिए सी.बी.सी.एस. (चोवाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) बहुत हितकर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक व सृजनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। यह व्यवस्था बहुत ही लचीला और छात्र हित के लिए है जिससे कि विद्यार्थियों में निरंतरता तथा समयबद्धता का विकास होगा। कार्यशाला में बी.एन. एम.यू से आये संसाधक डॉ एम. आई. रहमान, शैक्षणिक निदेशक तथा डॉ अशोक कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी गण का स्वागत करते हुए कुलसचिव सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन श्रीकृष्ण ने कार्यशाला के विषय-वस्तु पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रति-कुलपति प्रो ए. के. झा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि मैं आशा करता हूँ कि कुलपति के नेतृत्व में हम विश्वविद्यालय का बहुमुखी करने में सफल होंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. उदय शंकर ओझा द्वारा संचालित कार्यशाला में उपस्थित सभी प्राचार्य, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के समस्यत पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को मधेपुरा से आये दोनों संसाधकों ने पी.पी.टी. के माध्यम से सी.बी.सी.एस. को लागू करने की प्रक्रिया एवं उसके लाभ को विस्तार से समझाया। मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो गजेंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन