गले में रस्सी बांधकर युवक की हत्या
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चक जलाल गांव के एक युवक को गले में रस्सी बांधकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक चक जलाल गांव निवासी श्याम राय के 22 वर्षीय पुत्र पप्पु कुमार है। शव का पोस्मार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। स्थानीय स्तर पर इस मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस सम्बंध में मृतक के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग