राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बाढ़ अनुदान राशि नहीं मिलने से नाराज पीड़ितों ने प्रखण्ड मुख्यालय का किया घेराव, अधिकारियों के विरुद्ध किया प्रदर्शन

बाढ़ अनुदान राशि नहीं मिलने से नाराज पीड़ितों ने प्रखण्ड मुख्यालय का किया घेराव, अधिकारियों के विरुद्ध किया प्रदर्शन

अमनौर(सारण)। बाढ़ से त्रस्त सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों ने जीआर के राशि नही मिलने से अंचल कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रखंड के अधिकारियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। जिसका नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि राकेश राय ने किया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को  बसंतपुर पंचायत के सैकड़ो महिला-बाढ़ पीड़ितों ने मुख्यालय पहुचे हुए थे। सभी काफी आक्रोशित थे। बाढ़ की त्रासदी की पीड़ा को बयां कर रहे थे। अंचलाधिकारी के कार्यालय में नहीं देख भड़क गए और मुर्दाबाद के नारा लगाने लगे। बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि आज भी गांव में  बाढ़ की पानी जमा हुआ है। हमलोग गरीब मजदूर असहाय है। काई माह से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे है, आज तक जीआर की राशि नही आया। गांव के रास्ता गड्ढे में तब्दील हो चुके है, कोसो दूर गांव से फेरा कर मुख्यालय का दौर लगा रहे है, पैसा के अभाव में मवेशियों का चारा, घर परिवार में एक वक्त की रोटी का लाले पड़े है। कई दिनों से बाढ़ के कहर में फसकर बेरोजगारी की मार झेल रहे है।सबकुछ बाढ़ के पानी मे खत्म हो गया है। इसके बावजूद भी दो माह बीत गया लेकिन अभी तक जीआर की राशि नहीं भेजी गई। मुखिया प्रतिनिधि राकेश राय ने कहा की पंचायत के कई गांव में आज भी बाढ़ का पानी जमा हुआ है। जीआर के राशि नही मिलने से ग्रामीनो में आक्रोश है। दलालो के मध्ययम से पैसा लेेेआर जीआर की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सीओ के अनुपस्थिति में राजस्व कर्मी को सौंपा। जिसमें गांव के बदहाल सड़क की मरमरी पशुओ के चारा उपलब्ध कराने गांव में बिलीचिग का छिड़काव की मांग किया। इस मौके पर उप मुखिया हरेंद्र राय, वार्ड उपेंद्र राय, बिपिन राय, राजू ठाकुर, मुन्ना कुमार, अशोक राय, दरोगा राय, शारदा कुँअर, र्धकलिया कुँअर,राजमनिया देवी,चन्दा देवी,लाल पारो देवी उषा देवी,अनिल यादव,देव नाथ महतो, श्री मति देवी, भीष्म राय, साबित शांति, ज्योति देवी, रमावती, शनध्या, ललिता देवी,पत्थर शर्मा,मनोज राय, गोविंदा महतो, जितेंद्र राय, सुधा देवी, मंजू देवी, प्रेमी देवी, मंजू देवी, सोना देवी, देवंती देवी, चम्पा देवी, राजेश महतो, इंदु देवी, प्रमोद यादव, टिंकू अल्ली, लक्ष्मण महतो प्रदर्शनकारी शामिल थे।