राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जेपी विवि के कुलपति ने जन्तु विज्ञान विभाग में शोध की गुणवत्ता का लिया जायजा

जेपी विवि के कुलपति ने जन्तु विज्ञान विभाग में शोध की गुणवत्ता का लिया जायजा

  • शोधार्थियों को कुलपति ने दिए गुणवत्तापूर्ण शोध के टिप्स

के. के. सिंह सेंगर की रिपोर्ट

छपरा (सारण)। सोमवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग में प्रो. दीप्ति सहाय के निर्देशन में शोधरत ऐश्वर्या की अंतिम शोध मौखिकी परीक्षा वाह्य विशेषज्ञ द्वारा ली गयी। शोध के गुणवत्ता की जांच-परख व सुधार के दृष्टिकोण से कुलपति प्रो. फारूक अली ने स्वयं उपस्थित होकर शोधार्थिनी से शोध-विषय से सम्बंधित कई सवाल किए। इस दौरान शोधार्थिनी ने सटीक जवाब देकर कुलपति को संतुष्ट किया। कुलपति ने शोधार्थिनी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक एवं उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शोध हेतु कई निर्देश व सुझाव देते हुए कहा कि शोधार्थियों द्वारा परीक्षक को शोध-प्रबंध का सारांश एक पृष्ठ में सौंपा जाना चाहिए। जिससे मौखिकी लेने में सहूलियत होगी। मौखिकी में शामिल शोधार्थियों से कुलपति ने कहा कि आप तन-मन के साथ गुणवत्तापूर्ण शोध करें। ताकि आपके साथ-साथ विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन हो। इस अवसर पर प्रो. दीप्ति सहाय ने कुलपति को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मौखिकी परीक्षा के दौरान पूर्व कुलपति प्रो. ए. के. झा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिल कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ कपिलदेव सिंह, प्रो रवींद्र सिंह, प्रो. अमरेन्द्र झा, पीआरओ डॉ. दिनेश पाल सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।