प्रथम लेखा पंजी व बिल वाउचर की जांच 22 अक्टूबर को होगी
प्रो. ए. के. सिंह की रिपोर्ट
छपरा (सारण)। 114- मांझी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम- 1951 की धारा- 77 (1) के अनुसार निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को नाम- निर्देशन दाखिल करने की तिथि से परिणाम घोषणा की तिथि तक के सभी प्रकार के निर्वाचन व्यय का पृथक और सही लेखा को पंजी में अंकित कर रखना होता है। साथ ही उक्त व्यय पंजी का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक द्वारा तीन तिथियों पर किया जाता है जिसके लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया है। जिसके अनुसार प्रथम लेखा जांच 22.10.2020 को, द्वितीय लेखा जांच 27.10.2020 को एवं तृतीय लेखा जांच 31.10.2020 को की जाएगी। उपरोक्त निर्धारित तिथि को डीआरडीए, विकास भवन, सभा कक्ष, द्वितीय तल पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक अभ्यर्थी स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से लेखा पंजी एवं बिल वाउचर की जांच करायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग