राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धान की फसल में हरदा रोग लगने से किसानों की चिंता बढी

धान की फसल में हरदा रोग लगने से किसानों की चिंता बढी

नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

एकमा(सारण)। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में धान की फसल में हरदा रोग लगने से किसानों की चिंता बढ गई है। एकमा प्रखंड के परसा पूर्वी पंचायत के तिलकार गांव निवासी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि धान के बालों में कीड़ा लगने से फसल बर्बाद हो रही है। किसान त्रिभुवन सिंह ने लगभग 5 बीघा खेती किया था। जिसमें धान के बालों में एक अजीब तरह की बीमारी लगने से धान की बाल बिल्कुल काली पड़ गयी है। ऐसे ही सारे खेतों में बाल काला पड़ने से किसानों को काफी क्षति पहुंचने की संभावना है। एक तो किसानों ने लोन लेकर खेती किया है और धान की बालों में काला पड़ने से फसल  बर्बाद हो गयी है। किसान ने बताया कि जानकारी मिलने पर मैं खेतों का मुआयना किया। देखा कि लगभग 5 बीघा खेतों में इसी तरह सारे बालों में काला होने से फसल बर्बाद हो गयी है। इसी तरह क्षेत्र के अधिकांश किसानों का कहना है कि सरकार की तरफ से किसानों को उचित मुआवजे की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि समय पर बैंक को लोन चुकाया जा सके।