राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया विधानसभा क्षेत्र के सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

तरैया विधानसभा क्षेत्र के सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

केके सेंगर/रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

छपरा(सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन करा चुके सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को सोमवार को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गया है। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशियों एवं समर्थकों की सरगर्मी बढ़ गई है। एक तरफ प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को देने के लिए भिन्न-भिन्न तरीके अपना रहे थे। वहीं लोगों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह जानने की होड़ लगी हुई थी। सोमवार को अपराह्न में निश्चित समय पर चुनाव चिन्ह मिलते ही सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सोशल मीडिया से वंचित लोग एक दूसरे को कॉल करके चुनाव चिन्ह के विषय में सूचना आदान-प्रदान करने लगे। निर्दलीय मुखिया सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा को टॉर्च चुनाव चिन्ह मिला है। इसी प्रकार राजद से टिकट कटने के बाद बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे निवर्तमान विधायक मुद्रिका प्रसाद राय को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ। वही राजद से ही दूसरे बागी उम्मीदवार मिथिलेश राय को कप-प्लेट चुनाव चिन्ह मिला। सीट बंटवारे में तरैया विधानसभा जदयू कोटे में न होने एवं टिकट न मिलने से नाराज जदयू के बागी उम्मीदवार शैलेंद्र प्रताप सिंह को हेलीकॉप्टर, युवराज सुधीर सिंह को ट्रैक्टर एवं प्रोफेसर धनंजय कुमार सिंह को ब्लैक-बोर्ड चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ। शत्रुघ्न सिंह उर्फ़ नेताजी को कैमरा, अमन आनंद को एयर कंडीशनर, ब्रज बिहारी प्रसाद सिंह को सेव, चांदनी देवी को अलमीरा चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित हुआ। ज्ञातव्य हो कि तरैया विधानसभा क्षेत्र से इस बार विभिन्न पार्टियों के सात उम्मीदवार तथा दस निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्कूटनी में भी सभी के कागजात सही पाए गए तथा नामांकन वापस लेने के लिए निर्धारित आखिरी तिथि तक किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, एवं लोगों ने अपने अपने हिसाब से समीकरण बैठाना शुरू कर दिया है।