पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री सहित दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया
मशरक (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। मौके पर दो कारोबारी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है। गिरफ़्तार दोनों कारोबारी मशरक के बताए जाते है। जो सिवान से तीन बोरा में विस्फोटक सामग्री ले आ रहे थे। पुलिस ने बनसोही चेक पोस्ट पर वाहन तलाशी के दौरान बस में सीट के नीचे रखे तीन बोरा विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। साथ में सिवान से आ रहे दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना में काण्ड संख्या 566/20 दर्ज कर दोनों गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना आलम एवं वाहिद आलम को छपरा मंडल कारा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग