मोटरसाइकिल सवार को बचाने में दो ट्रक की टक्कर, चालक घायल
मशरक (सारण)। मशरक-मलमलिया-सिवान-शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर सोमवार की सुबह बालू लदी ट्रक ने ओवरटेक कर रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दो ट्रक की भिड़ंत आमने सामने हो गई। जिससे एक ट्रक ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। घायल चालक को आस पास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां उसकी पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के मोहदिपुर गांव निवासी गुलाम मुस्तफा साई के 23 वर्षीय पुत्र रोजादीन के रूप में हुई। मौके पर ट्रक चालक ने बताया कि डोरीगंज से बालू लेकर सिवान जिले के मलमलिया में बेचने जा रहा था कि मशरक यदु मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार को बचाने में सामने से आ रही बारह चक्का ट्रक ने सामने से ठोकर मारते फरार हो गया, जिसमें मैं घायल हो गया। वहीं उप चालक बाल बाल बच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग