गजेंद्र कुमार
दरियापुर(सारण)- प्रखण्ड क्षेत्र में पूरी तरह लॉक डाउन का असर रहा।सभी बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।वही सभी मुख्य पथ भी सुनसान नजर आया।बाजारों में सिर्फ मेडिकल स्टोर व किराना स्टोर ही खुला था।सुबह में जानकारी के अभाव में कुछ अन्य दुकानें भी खुली थी।परंतु पुलिस के द्वारा उसे तुरन्त बन्द करा दिया।इसके साथ ही डेरनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के द्वारा भी ध्वनि विस्तारक यंत्र लगी वाहनों से घूम-घूमकर सभी ग्रामीणों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गयी।जिससे क्षेत्र में लॉक आउट का पूर्णतः असर देखा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग