गजेंद्र कुमार
दरियापुर(सारण)- कोरोना से बचाव को लेकर परसा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 19 में पार्षद संजय शुक्ला के द्वारा निःशुल्क मास्क व साबुन का वितरण किया गया।वही सभी ग्रामीणों को इससे बचाव के तरीको से भी अवगत कराते हुए घरों में ही रहने की सलाह दी गयी।इस मौके पर पार्षद ने बताया कि इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखा जाएगा।इस मौके पर छात्र नेता अनमोल पाठक,रजनीश शुक्ला, अजय शुक्ला, विनोद पाण्डेय व जितेंद्र कुमार समेत कई अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग