15 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संध्या गश्ती के दौरान छापेमारी करके लगभग 15 लीटर अवैध शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अवर निरीक्षक लव कुमार द्विवेदी ने छितौनी गांव से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब व एक बाइक के साथ दिनेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं सहायक पुलिस निरीक्षक विजय साह ने शोभन छपरा गांव से 10.5 लीटर अवैध शराब व दो बाइक सहित परसागढ के लालजी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि परसागढ गांव का पंकज चौधरी मौके से फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग