बाढ़ के पानी में डूब मृत हुए राशन डीलर को संघ ने दिया नगद मदद

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अशोक साह की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत के बाद उनके श्राद्ध कर्म में जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत सिंह की अगुवाई में मृतक के परिजनों को सहायतार्थ पैतालीस हजार रुपए दिए गए। पिछ्ले दिनों छपरा से अपने भतीजे को चिकित्सक के यहां इलाज करा घर वापस जा रहें थें कि महादेवा ब्रहम स्थान के पास बाढ़ के पानी में डूबे सड़क का अंदाजा नहीं मिलने से गहरे पानी में चलें गये थे जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को मशरक प्रखंड जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में मृतक राशन दुकानदार के दरवाजे पर पहुंच पहले मृत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर याद किया गया फिर संघ के तरफ से पचास हजार रुपए मदद स्वरूप सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के तरफ से दिये गये। मौके पर सुबोध रंजन सिंह,द्वारिका सिंह,बीरबल प्रसाद, बिट्टू सिंह, आशुतोष तिवारी, उमेश सिंह,मोहन ओझा,मनीष कुमार सिंह समेत दर्जनों जनवितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग