एस एच- 90 पर मोटरसाइकिल सवार ने वृद्ध को मारा टक्कर, सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक – महम्मदपुर एसएच-90 पर डुमरसन राजापट्टी नहर पर मोटरसाइकिल सवार ने पैदल सड़क पर जा रहें वृद्ध को टक्कर मार दी जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में मोटरसाइकिल सवार ने वृद्ध को मशरक पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र सोनवलिया गांव निवासी स्व दुलारचंद महतो के 65 वर्षीय पुत्र ललन महतो के रूप में हुई। मोटरसाइकिल सवार ने ही वृद्ध को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों ने पीएचसी पहुंच बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गये। घायल वृद्ध का एक पैर गंभीर रूप से टूट गया है वही सर पर गहरा जख्म हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग