सेविकाओं व सहायिकाओं ने जताया विरोध
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का माह सितंबर के वेतन काटे जाने पर प्रखंड सेविका सहायिका संघ ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष किरण देवी एवं सचिव उषा देवी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर पर्यवेक्षिका पर वेतन काटे को लेकर गंभीर आरोप लगायें हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सितम्बर माह में दुबारा आये बाढ़ के कारण बिजली तथा नेटवर्क नहीं होने के कारण किन्हीं सेविकाओं की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाई थी जिस कारण पर्यवेक्षिका द्वारा गलत रिपोर्ट दर्शायी गयी कि सेविका सहायिका हड़ताल पर हैं। जब भी हमारी सेविका सहायिका हड़ताल पर जातीं हैं तो परियोजना कार्यालय को लिखित सूचना दी जाती है। जबकि हमारे द्वारा इस प्रकार की कोई सूचना सीडीपीओ कार्यालय को नहीं दी गयी है। ऐसे में हड़ताल बताकर सितम्बर माह का वेतन काटना सरासर गलत है। उन्होंने सभी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का वेतन अविलंब भुगतान करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग