रामपुर महेश में कलशयात्रा के साथ अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ
- एक सौ से अधिक मुस्लिम समुदाय की महिलाएं कलशयात्रा में हुईं शामिल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के रामपुर महेश गांव में मंगलवार को कलशयात्रा के साथ अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ हो गया। रामपुर महेश गांव स्थित देवी स्थान के परिसर में अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। उक्त परिसर में लगातार 13 वर्षों से अखण्ड अष्टयाम का आयोजन होते आ रहा है। कलशयात्रा में सैकड़ों महिलाएं व युवतियां पिला वस्त्र पहनकर शामिल हुई। खास बात यह रही कि इस कलशयात्रा में मुस्लिम समुदाय की लगभग एक सौ महिलाएं जलभरी के लिए शामिल हुई। कलश यात्रा यज्ञ से निकला जो घोड़ा, हाथी, बैंड-बाजे के साथ मही नदी से पवित्र जलभरी की गई। वही कलशयात्रा के दौरान शारिरिक दूरी को बनाये रखें थे तथा सभी लोग चेहरे पर मास्क लगाकर ही कलशयात्रा में शामिल हुए। कलशयात्रा में जिला परिषद प्रतिनिधि रवि प्रकाश उर्फ गुड्डू सिंह, अमनौर एचपी गैस के वितरक प्रिय रंजन उर्फ युवराज सिंह, नारायणपुर बीडीसी सदस्य नागेंद्र प्रसाद, पूजा समिति के सदस्य कन्हैया बाबा, रविंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार, विजय कुमार, राजा कुमार, विशाल कुमार, सूरज कुमार, अभ्यास कुमार, बिट्टू कुमार, रणधीर कुमार, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, राजन कुमार, ओम प्रकाश, राकेश सिंह, वीरेंद्र राय समेत अन्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग