अब्जर्वर ने अमनौर के कई बूथों का किया निरीक्षण, बूथ के भौतिक स्थिति का लिया जायजा
अमनौर(सारण)। अमनौर विधानसभा क्षेत्र के अब्जर्वर जेएम पटानिया मंगलवार को अमनौर पहुँच दर्जनों बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान हाई स्कूल रायपुरा, मीडिल स्कूल कटसा, अपहर, तकेया, जलालपुर समेत दर्जनों बूथों का दौरा किया। बूथ के भैतिक स्थिति जैसे रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय, कमरा, परिसर में साफ सफाई को देखा। कई विद्यालयों में शौचालय गन्दा देख भड़क गए और हर हाल में बूथों पर ए एम एफ सुविधाओ से लैस रखने का निर्देश दिया। इसके पश्चात प्रखण्ड मुख्यालय पहुँच चुनाव की तैयारी का समीक्षा किया। बूथों पर कोरोना से बचाव को लेकर हर संसाधन पूरा करने का निर्देश दिया है। बीडीओ विभु विवेक ने कहा कि अमनौर विधानसभा क्षेत्र 32 पंचायत है, जिसमें अमनौर 18 पंचायत, मकेर 08 पंचायत परसा में 06 शामिल है। बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी पूर्ण कर लिया गया। चारो तरफ के टूटे सड़क की मरमती कराई जा रही है। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओ के इपिक का वितरण कराया जा रहा है। चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर होने की बात कही। अब्जर्वर के आने की सूचना से सभी पर्वेक्षक बीएलओ अपने अपने पर बूथों पर बिराजमान थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग