तरैया(सारण)- कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा पूरे बिहार को लॉक डाउन कर दिया गया है।लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लोग इसके अहमियत को समझने के लिए तैयार नहीं है।सोमवार को सुबह से ही तरैया बाजार की सभी दुकानें खुलने लगी।और बाजार पर लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी।तब दोपहर मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, सीओ वीरेन्द्र मोहन एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने तरैया बाजार का भ्रमण कर खुली दुकानों को बन्द करवाया।तब जाकर बाजार की दुकानें बन्द हो गयी।लेकिन एसडीओ के जाते ही आंशिक दुकानें खुल गयी।तथा सड़को पर भी यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं था।छोटे वाहन और बड़े वाहन का परिचालन आसानी से हो रहा था।ग्रामीण क्षेत्र की बाजारे जैसे पोखरेरा,पचरौर,नेवारी सहित अन्य आंशिक रूप से बन्द रहे।एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पूरा बिहार लॉक डाउन है।यह बात लोगो को समझना चाहिए और लोगों को अपने और दूसरों के हिफाजत के लिए लोगों को लॉक डाउन का पालन करना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग