शराबी को भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना पुलिस द्वारा कृष्णा चौक के पास मंगलवार को संध्या समय में वाहन जांच किया जा रहा था तब तक राहगीरों के द्वारा बताया गया कि कोई व्यक्ति सड़क पर खड़ा होकर उल्टी सीधी बात बोल रहा है । पुलिस बल द्वारा उससे जाकर बात की गई तो मुंह से शराब पीने की बदबू आ रही थी थाना परिसर में जांचोपरांत शराब पिने की पुष्टि हुई उसे बुधवार के दिन जेल भेज दिया गया। उक्त व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शारदा प्रसाद सिंह का पुत्र पप्पू कुमार सिंह बताया जाता है। उक्त बातों की जानकारी विकास कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग