जेपीयू के पूर्ववर्ती छात्र संगठन का कुलपति ने किया गठन
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली की अध्यक्षता में बुधवार को विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों संघ के गठन हेतु बैठक की गई। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि हमें अपने विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से जोड़ने की आवश्यकता है क्योंकि उनकी उपलब्धि ही विश्वविद्यालय की उपलब्धि होती है। पूर्ववर्ती छात्र संगठन का समन्वयक प्रो. उदय शंकर ओझा को तथा सदस्य डॉ. बसन्त कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. के. पी. श्रीवास्तव, प्रो. प्रमेन्द्र रंजन सिंह, डॉ मदन प्रसाद, प्रो. अमरनाथ प्रसाद एवं धनंजय कुमार आज़ाद आदि मनोनीत किया गया। संगठन के संरक्षक कुलपति तथा सह-संरक्षक प्रति-कुलपति रहेंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत तथा सम्बद्ध महाविद्यालय स्तर पर भी इसी प्रकार पूर्ववर्ती छात्र संगठन के गठन का निर्देश दिया जाएगा।उक्त बातों की जानकारी पीआरओ डॉ दिनेश पाल ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग