अखिलेश्वर पांडेय
जलालपुर (सारण)- अंचल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने जलालपुर पुलिस के साथ जलालपुर बाजार, किशुनपुर भटकेसरी सहित कई छोटे बाजारों पर पहुंचकर आम दिनों की तरह खुली दुकानों को बंद कराया| भटकेसरी बाजार पर दुकानों को बंद कराते हुए उन्होंने कहा कि बंदी में सिर्फ दवा दुकानों,फल ,सब्जी ,चाय- पान तथा राशन दुकानों को छूट दी गई है| वहीं उन्होंने लोगों से कहा कि अनावश्यक घर से ना निकले |बिना जरूरत का इधर-उधर नहीं घूमे |जरुरी हो तो मास्क लगाकर निकले|एक जगह चार से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो |ऐसा नहीं करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी |मौके पर थानाध्यक्ष असद्दुल इस्लाम सहित कई पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग