एकमा में शांतिपूर्ण माहौल में 123 शिक्षकों ने किया मतदान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। सारण शिक्षक विधान परिषद के लिए गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में स्थापित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इसके साद ही शिक्षक विधान परिषद के 12 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एकमा के एक बूथ पर कुल 150 शिक्षक मतदाताओं में से 123 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच विभिन्न प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट टेंट की छावनी में वोटर लिस्ट लेकर शिक्षकों के साथ मौजूद रहे। वहीं अपराह्न में सारण एसपी ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान का मुआयना किया। इस मौके पर एकमा थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मतदान के दौरान मतदाताओं के लिए कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश आदि की व्यवस्था भी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग