चेतना दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पोखरेड़ा बाजार पर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर गुरुवार को चेतना दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव एवं वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से गृह मंत्रालय बिहार सरकार द्वारा जारी विशेष दिशा निर्देशों के वजह से उत्पन्न हुई विशेष दिशा निर्देश में दुर्गा पूजा को सफल आयोजन करने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित जागरूक ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा को समिति का अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार सिंह को सचिव एवं अरुण कुमार साह कोषाध्यक्ष चुना गया। विशेष परिस्थिति में बिल्कुल साधारण तरीके से दुर्गा पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बरसों से अधूरे पड़े मंदिर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर संतोष सिंह, डॉ लालबाबू राय, बबन राय, बच्चा राय, सुनील बबुआ, मंटू सिंह, बबन सिंह, चंद्रमा राय, नरेश साह, योगेन्द्र सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग