बाइक से गिरकर आशा कार्यकर्ता घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव के समीप बाइक से गिर कर एक आशा कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें दाउदपुर के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक से तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता अनीता देवी दाउदपुर से पैदल हर्षपुरा गांव स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर जा रही थी। जहां पहले से एएनएम सुनीता देवी पहुंच चुकी थी। जल्द पहुंचने के चक्कर में उन्होंने एक बाइक सवार से लेते चलने के लिए कहा और बाइक पर बैठ गई। सेंटर पर पहुंचने के पूर्व हीं चालक असंतुलित हो गया और आशा कार्यकर्ता गिर कर बुरी तरह से घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग