मां दुर्गा के पट खुलते ही पंडालों में दर्शन को भक्त पहुंचे
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। शारदीय नवरात्र के छठे दिन षष्ठी व सप्तमी एक ही दिन होने से गुरुवार के शाम से माता रानी का पट खुलना शुरू हो गया। उसके अगले दिन सुबह ही नवयुवक दुर्गा पूजा समिति मदनसाठ गांव में बाज़ार के समीप शिव मंदिर के प्रांगण में स्थापित माता रानी के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही गांव व आसपास की महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करण मनोकामना पूर्ण एवं सुख शांति की प्रार्थना की। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ते हुए खतरे के कारण मेला नहीं लगने से बच्चों में खासकर मायूसी देखी गई। पूजा पंडालों में भक्तों द्वारा माता रानी की आरती के गीतों से पूरा माहौल भक्ति रस में सरोवर हो गया। इस पूजा अर्चना में मंतोष कुमार, सुजीत सिंह, रिंकू सिंह, गायक राहुल सिंह, रवि सिंह, विशाल सिंह, मुकेश सिंह, मोहन सिंह, रंजीत सिंह,आदि भक्तगण शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग