मामूली सी बात को लेकर नगरा के धुपनगर गाँव में चली गोली, दो घायल, पुलिस जाँच में जुटी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के धुपनगर गांव में शनिवार को सड़क पर जमा पानी का छीटा पड़ने की मामूली सी बात को लेकर एक बच्चे से एक बाइक सवार व्यक्ति की बकझक हुई जिसके बाद देखते देखते ही वहां पर मौजूद दो व्यक्ति आपस मे भीड़ दोनों में तू- तू मैं- मैं होते- होते बात गोली तक पहुच गई। जिसमे गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गए। उक्त गोली से घायल व्यक्ति इमामुद्दीन का 35 वर्षीय सलाउद्दीन मियां बताये जाते है। तथा राजनरायन सिंह का 13 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार मारपीट से घायल बताये जा रहे है। घटना स्थल से मिली जानकारी अनुसार रौशन कुमार साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था तभी ये उसी गांव के ब्यक्ति के बाइक से टकरा गया जिससे पानी की छीटा पड़ने की बात को लेकर बात आगे बढ़ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को आनन- फानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। गोली चलने की सूचना पर खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल की। वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तथा फर्दबयान आते ही आगे की करवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग