घायल युवक का पटना में इलाज के दौरान मौत मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा बाजार में सोमवार की रात्रि में दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुआ था, जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज पटना चल रहा था, जहां अशोक साह के 13 वर्षीय पुत्र रवि रंजन का गुरुवार की सुबह में इलाज के दौरान मौत हो हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई हरिचरन साह ने फर्द बयान देते हुए नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। हालांकि घटना के कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनो में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ओपी प्रभारी पीएल यादव ने कहा कि मृतक के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग