जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष आईसी घोष ने कोपा में सीपीआई ने नेता के पक्ष में किया रोड शो
रईश सुलेमान। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। सारण जिले अंतर्गत मांझी विधानसभा क्षेत्र आज कल शियसी उठा- पटक का केंद्र बना हुआ है। कभी एनडीए समर्थित माधवी सिंह, तो कभी निर्दलीय राणा प्रताप सिंह, रालोजपा से ओमप्रकाश कुशवाहा, एएसपी से शेख नॉशद तो कभी महागठबंधन से कामरेड सतेन्द्र यादव सभी उम्मीदवार रोड शो कर अपनी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शित कर रहे है। महागठबंधन से मांझी के मैदान में सीपीआई ने नेता कामरेड सतेंद्र यादव के पक्ष में आज रोड शो करने पहुची देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईसी घोष। रोड शो की शुरआत कोपा से की गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित सैकड़ो लोगो को सम्बोधित करते हुए आईसी घोष ने कहा कि देश की सरकार गरीब लोगों के हाथ से पैसा छीन अम्बानी-अडानी के जेबो को भरने में लगी है। मौके पर उपस्थित फहीम खान, दलन यादव, बच्चा यादव, सैफ, चांद, शैलेश और सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ अध्यक्ष आईसी घोष को फूल माला पहना कर स्वागत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग