नगरा(सारण)- जी हां तस्वीरें झूठ नहीं बोलती । नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित इस मार्केट की स्थिति देखिए। जहां करीब डेढ़ कट्ठा में सैकड़ों दुकानें जमीन पर लगती हैं सब्जी बेचने के लिए और हजारों की संख्या में खरीददार धक्का-मुक्की ठेलम ठेल करते हुए नजर आ जाएंगे। यही है कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉक डाउन का नजारा । पता नहीं प्रशासनिक पदाधिकारी सब्जी की दुकान या सब्जी की मार्केट कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या लगा रहे हैं? यक्ष प्रश्न है । वैसे नगरा प्रखंड के सभी क्षेत्रीय बाजारों की करीब-करीब यही नजारा देखने को मिल जाएगा ।यही है जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र का लॉक डाउन का नजारा।खरीदार कम है और बिना काम के घूमने वाले ज्यादा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग