भेल्दी (सारण)- कोरोना वायरस को लेकर आम से लेकर खास तो एक दूसरे को इससे बचाव और इसके प्रति जागरूक करने में लगे हुए हैं,ताकि कोई इसके ग्रसित न हो। सरायबक्स स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महर्षि श्रीधर बाबा ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक सोशल मीडिया के माध्यम से किया।उन्होंने अपील की बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकले। किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करें एवं थोड़ी-थोड़ी समय के अंतराल पर हाथ को साफ सफाई करते रहे।खुद भी सुरक्षित रहें और घर वालों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करें।सर्दी-जुकाम बुखार या कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जा कर दिखाए।कोविद 19 से घबड़ाने की जरूरत नहीं हैं।यदि साफ-सफाई , संयम, भीड़ से दूरी और एकान्त के माध्यम व सरकार के नियमों के पालन करने से इस वायरस पर विजयी प्राप्त हो सकती हैं।सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने कहाकि कोई भी कार्य आपके जीवन से बहुमूल्य नहीं हैं।इसलिए हर कीमत पर सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन जरूर करें।खुद भी सुरक्षित रहिए औरों को भी सुरक्षित रखिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग