ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम खुलने से लोगों में हर्ष
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। गंडक नदी के तटीय क्षेत्र स्थित रामपुररूद्र बाजार पर शनिवार को एटीएम मशीन चालू हो गया। कोंध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आलोक सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल इंडिया से जोड़ने की दिशा में यह एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो को राशि की निकासी के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। एटीएम मशीन खुल जाने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों को अब नौ किलोमीटर की दूरी तय कर तरैया एवं पन्द्रह किलोमीटर की दूरी तय कर मशरक नही जाना पड़ेगा। इस मौके पर इंडिया नंबर वन एटीएम के संचालक रंजीत साह, रणधीर सिंह, मिथिलेश सिंह, ठाकुर बबलू सिंह, बीरू बाबा, हरिशंकर मिस्त्री, राजन सिंह, विकास सिंह, टिंकू सिंह, रामलगन साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग