80 वर्ष के 12 बुजुर्ग मतदाता ने घर बैठे किया मतदान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के मशरक प्रखंड में 80 वर्ष के उपर के मतदाताओं में निशक्त असहाय वोटरों के दरवाजे पर पोलिंग टीम पहुंच बैलेट पेपर से मतदान कराया। आपकों बता दें कि चुनाव आयोग ने पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं के सुरक्षित वोटिंग हेतु पर्यवेक्षक के साथ-साथ बीएलओ की मौजूदगी में पोस्टल बैलट की व्यवस्था की गयी है। जिसमें ऐसे मतदाता घर बैठे अपना वोट दे सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 80 वर्ष से ऊपर एवं शारीरिक रूप से नि:शक्त मतदाता के घर- घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से ऐसे लोगों 24 और 25 तारीख को मत देना है। ऐसे लोगों को पहले ही अपने बीएलओ के माध्यम से जानकारी देते हुए सहमति लेनी थी। जिसमें प्रखंड क्षेत्र में 1100 वोटरों का गणना किया गया है जिसमें 39 ऐसे मतदाता जो बूथ तक नही जा सकतें हैं शनिवार को 12 वोटर के घर पर जाकर टीम की मौजूदगी में बैलेट पेपर से मतदान कराया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग