जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में मां समेत बेटी बेटा घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में वर्षों से चल रहे पुराने जमीनी विवाद में जमकर हुए मारपीट में मां बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान शिवरी गांव निवासी शिवजी कुंवर के 40 वर्षीय पत्नी रेणु देवी,20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार, 14 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रुप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि पहले से पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है जिसमें पहले भी मारपीट की घटना हुई है उसी मामले में शनिवार की शाम विवाद खड़ा कर मारपीट की गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में घायल द्वारा पहले थाना परिसर पहुंच न्याय की गुहार लगाई गई। थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए पहले पीएचसी में भर्ती कराया।मामले में पीड़ित द्वारा रविन्द्र कुंवर समेत तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग