मोटरसाइकिल पर सवार सड़क किनारे गढ़े में गिरे, तीन घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार सवार सामने से आ रहे बड़े वाहन की लाइट से चकाचौंध होकर सड़क पर ही गिर पड़ें जिसे गांव वालों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान सिकटी गांव निवासी बिटू सिंह की 24 वर्षीय पत्नी पूजा देवी और उदय सिंह की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि वे अपने नैहर कवलपुरा गांव निवासी वशिष्ठ सिंह के यहां जा रहें थें कि चैनपुर गांव के पास बड़े वाहन की लाइट से चकाचौंध होकर सड़क दुघर्टना में गिर पड़ें जिसमें सभी घायल हो गए। मौके पर पीएचसी में घायल की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहुंच घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने बताया कि घायल महिला में एक की स्थति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग