पैतृक मकान, जमीन के विवाद में जमकर मारपीट,चार महिला पुरुष घायल

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मगुरहा गांव में दो पट्टीदार में पैतृक मकान समेत जमीन के विवाद को लेकर रविवार की सुबह जमकर हुए मारपीट में चार महिला पुरुष घायल हो गए। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष से घायल की पहचान मगुरहा गांव निवासी स्व भोला राय के 63 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश राय और दूसरे पक्ष से स्व भोला राय के 65 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र राय,60 वर्षीय पत्नी पुनम देवी, विवाहिता 25 वर्षीय पुत्री विभा देवी के रूप में हुई। मामले में घायल राम प्रवेश राय ने बताया कि आंगन में वर्तन साफ हो रहा था उसी से उड़ी पानी का छीटा परने को लेकर विवाद में मारपीट हो गई।वही दूसरे पक्ष के योगेन्द्र राय ने बताया कि उनको एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है जिसके बाद संपत्ति को कब्जाने को लेकर बराबर मारपीट की जाती है वही आज बेटी द्वारा पूजा अर्चना करने के दौरान गंदा पानी फेक दिया गया जिसमें पूछने के दौरान मारपीट की गई जिसमें सभी घायल हो गए। मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने घायलों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग