पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत
छपरा (सारण) जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई. दरियापुर थाना क्षेत्र के मानिकचक गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से स्थानीय निवासी सहदेव साह की 15 वर्षीय पुत्री पारलेजी कुमारी की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपनी सहेलियों के साथ पानी भरे गड्ढे में घोंघा (जलीय जीव) पकड़ रही थी, तभी पैर फिसलने के कारण उसमें गिर गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला. तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद थाना पुलिस ने शव को बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया. वही भेल्दी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में बीते दिन डूबे युवक का शव शनिवार की सुबह बरामद कर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी स्वर्गीय गंगा महतो का 36 वर्षीय पुत्र नन्हक महतो बताया गया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग