परसा में एक युवक की करंट लगने से मौत
परसा(सारण)। स्थानीय थानांतर्गत श्रीरामपुर गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक परसा थाना क्षेत्र के श्रीराम पुर निवासी तैयब हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र आफताब अली बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह युवक घर में बिजली का कुछ कार्य कर रहा था. तभी उसे करंट का झटका लगा. जिसके बाद वह अचेत हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग