बलिया मोड़ से चकमा देकर भाग रहे स्कूटर सवार को पुलिस ने किया शराब के साथ किया गिरफ्तार
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। यूपी पुलिस को चकमा देकर भाग रहे तस्कर को मांझी पुलिस ने आठ बोतल विदेशी शराब के साथ बलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर बलिया जिले के बकुलाहा क्षेत्र के अंदसिजुआ गांव निवासी जवाहर बिंद का पुत्र नागेन्द्र बिंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांझी पुलिस बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग में लगी हुई थी। तभी स्कूटर सवार पुलिस को देख कर बगल से भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लपक कर उसे रोक दिया और तलाशी ली तो स्कूटर के सीट के नीचे बने बॉक्स से शराब बरामद हुआ। उसके बाद युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की डिलीवरी रिविलगंज थाना क्षेत्र के गौतम स्थान पर एक धंधेबाज को करनी थी। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शांतिपूर्ण विधान चुनाव के मद्देनजर यूपी के बॉर्डर एरिया में शराब के तस्करों समेत संदिग्ध लोगों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग