मांझी के पवित्र राम घाट पर सरयु में स्नान के लिये श्रद्धालूओं उमड़ी की भीड़
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। विजयादशमी के अवसर पर मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर पवित्र सरयु में स्नान के लिये श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ी। नौ दिनों तक के अनुष्ठान में प्रयुक्त जइ तथा कलश विसर्जन के लिये सरयू नदी में भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। पारम्परिक देवी गीत ।पचरा। की थाप पर देवी भक्त थिरक रहे थे। इससे पहले नौ दिनों तक देवी की आराधना में शामिल अखण्ड दीप जला कर (बामत) ले कर गाँव के चौक चौराहे होते हुए पचरा गाते भक्तगण नदी किनारे पहुंचे। भक्तो का ऐसा मानना हैं कि दशहरा पर्व में नौ दिनों तक देवी की आराधना करने के बाद देवी माँ खुश हो जाती है इसलिए हम सभी भक्तगण पचरा गा कर देवी को खुश करने का यत्न करते हैं। सुदूर गांवों से आये लोगों ने स्नानादि के बाद हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में पूजा अर्चना की। साथ ही अनेक लोगों ने घाट पर ही बच्चों का पारंपरिक मुंडन कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग