बेग छपरा गांव में बिजली के करेंट से युवक की मौत

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ बेग छपरा गांव में सोमवार की देर शाम बिजली का करेंट लगने से एक तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान चंदेश्वर मोड़ के पास बेग छपरा गांव निवासी बहादुर महंतों के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार महतो उर्फ विक्की के रूप में हुई। मामले में मृतक के परिजनों ने बताया युवक घर के पास ही सड़क किनारे पेसाब करने गया वही पर बिजली का करेंट लगने से अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने मृत घोषित कर दिया।मृत युवक की शादी हो चुकी है और उसको तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। वही मृत युवक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ पुरूष सदस्य हैं। वही मृतक के बूढ़े पिता रिक्शा चालक हैं। पीएचसी के द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पहुंचे थाना पुलिस जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।वही परिजनों के चित्कार से पीएचसी का माहौल गमगीन हो गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग