लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बनियापुर के क्रीड़ा मैदान में चुनावी सभा को किया संबोधित
- बिहार में एक ही जाति है जिसका नाम गरीबी है जिसपर मौजूदा सरकार का ध्यान नहीं है : चिराग पासवान
- सात निश्चय योजना बिहार में फेल, भ्रष्टाचार अब भी बिहार से मुक्त नहीं : चिराग पासवान

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को बनियापुर के क्रीड़ा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 साल कोई कार्य नहीं किया जो धरातल पर दिखता हो। नीतीश कुमार सात निश्चय में वादा करते हैं कि बिहार में बहुत सारे विकास हुए हैं। हर घर नल जल पहुंचाया एवं भ्रष्टाचार से बिहार को मुक्त कर दिया। लेकिन आम जनता अब भी इससे नहीं उबरी है। उन्होंने खुले मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्र्ष्टाचारी की जगह जेल में है। आप का समर्थन मिला तो भ्र्ष्टाचार फैलाने तथा उसकी सह देने वालों को जेल भेजा जायेगा। सभा को सम्बोधित करते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में एक ही जाति है जिसका नाम गरीबी है। जिसपर किसी का ध्यान नहीं है। चिराग ने वर्तमान सरकार की कमियां गिनाईं, वहीं सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बसरे। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए दर दर की खाक छान रहा है। किसान ऋण से दबा है।शिक्षा की स्थिति बद से बदत्तर है। उन्होंने लोजपा के प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की समूचित विकास के लिए झूठे वादे नहीं बल्कि ईमानदारी से योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है। तारकेश्वर सिंह एक ईमानदार छवि के प्रत्याशी हैं। चिराग ने कहा कि हमे प्रथम शिक्षा हमारी माता से ही मिलती है। बिहार ऐतिहासिक धरोहरों से भरा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम का भब्य मंदिर निर्माण हो रहा है।उसी मॉडल पर माता सीता की मन्दिर भी बिहार में बनवाई जाएगी। जिससे देश दुनिया में पवित्रता तथा संस्कार का सन्देश फैले। सभा की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने किया।जबकि मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने किया। सभा को सम्बोधित करने वालो मे राजेन्द्र सिंह, रोहण सिंह, चन्द्रमोहन कुंवर, राममनोहर सिंह लडु, श्याम शर्मा, अभिमन्यु सिंह रघुवंशी, पूर्व मुखिया तुफैल खान, अनिल सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग