लोजपा की सरकार बनने के साथ ही बिहार में शिक्षा और बेरोजगारी पर देंगे विशेष ध्यान
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। लोजपा की सरकार बनने के साथ ही सात निश्चय योजना की जांच की जाएगी व भ्रष्टाचारी जेल भेजे जाएंगे। उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने परसा विधानसभा के डेरनी में लोजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प की बात दुहराते हुए कहा कि बिहार के युवा नौकरी की तलाश में तथा छात्र पढ़ने के लिए बिहार से बाहर जाते है जो दुःख व चिंता का विषय है। उन्होंने लोजपा की सरकार बनने के साथ ही यहां रोजगार के अवसर व कल- कारखाने खोले जाएंगे किसी भी बिहारी को बिहार से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की कैसी व्यवस्था की तीन साल की डिग्री पांच साल में मिल रही है। उन्होंने नीतीश सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सात निश्चय योजना के तहत नल जल का कार्य पूरा करने की जानकारी दो- दो बार सीएम ने प्रधानमंत्री को दे दी लेकिन सात निश्चय योजना में मची लूट ने यह साबित कर दिया कि इस योजना में जमकर लूट मचाई गई है। उन्होंने कहा कि लोजपा की सरकार बनने के साथ ही इसकी जांच कराई जाएगी व दोषी सीएम को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने उपस्थित एक-एक लोगों से लोजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के पक्ष में मतदान करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए जीत के वादा को निभाते हुए विजयी माला पहनाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग