वोट देने से पहले करानी होगी थर्मल स्क्रीनिग, मशीन का हुआ वितरण

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान 03 नवम्बर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में ट्रेनर संजय कुमार ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चुनाव में थर्मल स्क्रेनिग मशीन चलाने की ट्रेनिंग दिया गया। इस दौरान 208 आंगनबाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं को थर्मल स्केनिग मशीन दिया गया ,इस दौरान मतदान की प्रक्रिया के सबसे पहले कैसे पूर्ण जांच करनी है इसके लिए किन-किन सावधानियों का ध्यान रखना है उसके बाद सैनिटाइजर से उनके हाथ साफ कराए जाएंगे। जिसके बाद तैयार किए गए घेरा में क्रमानुसार सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मतदाता आगे बढ़ेंगे और मतदान करेंगे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग