सरकार बनने पर शराबबंदी की समीक्षा करेंगे, भ्रष्टाचारियों की होगी जेल: चिराग पासवान
बिहार में एक ही जाति है गरीबी: चिराग
एकमा/दरियापुर (सारण)। भाजपा-लोजपा गठबंधन की सरकार बिहार में बनने पर शराबबंदी सहित पक्की गली, नल जल आदि योजनाओं की समीक्षा होगी। अगर जांच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए तो उनकी जगह जेल में होगी। यह बात एकमा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना के समर्थन में लाकठ छपरा गांव स्थित खेल के मैंदान में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासन में बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास के नाम पर लूट मची है। कहीं धरातल पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में तेजी से विकास हो रहा है। वहीं बिहार में नली गली कार्य को विकास का पैमाना दिखया जा रहा है, जिसमें भ्रष्टाचार ही चारों तरफ दिखाई दे रहा है। इस भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए नीतीश की सफाई जरूरी है। उन्होंने फर्स्ट बिहारी, फर्स्ट बिहार, विजन की चर्चा कर युवाओ को सक्षम बनाने की बात कही। उन्होंने लोजपा प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना को भारी मतों से जितने की अपील की।
सभा को सम्बोधित करते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में एक ही जाति है। जिसका नाम गरीबी है। जिस पर किसी का ध्यान नहीं है। चिराग पासवान वर्तमान सरकार की कमियां गिनाने हुए सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बसरे। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए दर-दर की खाक छान रहा है। किसान ऋण से दबा है। शिक्षा की स्थिति बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि राज्य के समूचित विकास के लिए झूठे वादे नहीं, बल्कि ईमानदारी से योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है।
चिराग ने कहा कि हमे प्रथम शिक्षा हमारी माता से ही मिलती है। बिहार ऐतिहासिक धरोहरों से भरा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। उसी मॉडल पर माता सीता की मन्दिर भी बिहार के सीतामढ़ी में बनवायी जाएगी। जिससे देश दुनिया में माता सीता की पवित्रता व मातृत्व संस्कार का सन्देश पहुंचेगा। साथ ही इससे प्रदेश में पर्यटन व रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस अवसर पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. निरज कुमार दुबे, डॉ. एस. कुमार, विजय कुमार पांडेय उर्फ टीका बाबा, राघव पाण्डेय, राम विचार मांझी, विन्दु सिंह, दिग्विजय सिंह, छात्र नेता दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर हमारे दरियापुर संवाददाता के अनुसार:
जनता ने लोजपा को समर्थन दिया तो भ्रष्टाचारियों को जेल भेजवाएँगे। यह बातें लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने सुतिहार खेल मैदान में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों का स्थान सत्ता नहीं जेल है। नीतीश कुमार के 15 वर्षो की शासन में बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास के नाम पर लूट मची है। कहीं धरातल पर कुछ नहीं है। उन्होंने परसा विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की। वहीं प्रत्याशी राकेश सिंह ने पक्ष में मतदान की अपील किया। मंच का संचालन पवन सिंह ने किया। लोजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी