
कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए एक्शन में है खैरा थाना प्रभारी
नगरा (सारण)- प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र में जैसे ही प्रधानमंत्री के द्वारा 21 दिन का लॉक डाउन की घोषणा की गई । प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र में पूर्ण एक्शन में दिखाई दिए खैरा थाना प्रभारी मिथिलेश प्रसाद सिंह। मंगलवार के मध्यरात्रि से दलबल के साथ सड़को पर गस्त किये तथा बुधवार की अहले सुबह ही सड़क पर घूम रहे लोगों को प्यार की भाषा समझाएं , किराने की दुकानों पर लाइन लगवाए ,नहीं मानने वालों के लिए शक्ति भी अपनाए । गाड़ियों पर चालान भी काटे । लोगों से अनुनय, विनय, निवेदन, शक्ति हर तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण से क्षेत्र के लोगों को बचाने के लिए खैरा थाना अध्यक्ष तत्यपर दिखे। आवश्यक आवश्यकता की पूर्ति के आलावे जितनी भी दुकानें हैं सबको हिदायत दे देकर बंद करा दिए। खास करके खैरा,पटेढा,खोदाईबाग बाज़ार की चाय पान की दुकानों को । और सख्त हिदायत दी है कि यदि भीड़ बढ़ेगी कोई सड़कों पर दिखाई देगा तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी के खौफ से लॉक डाउन का पालन करते हुए घर में दुबके लोग।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग