समान्य प्रेक्षक ने तरैया विधान सभा क्षेत्र में आम लोगों से प्राप्त की निष्पक्ष मतदान की जानकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2020 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, विधान सभा क्षेत्र 116-तरैया एवं 117-मढ़ौरा कृष्ण देव त्रिपाठी (भाप्रसे) के द्वारा आज 116- तरैया विधान सभा क्षेत्र के पानापुर प्रखंड के चकिया पंचायत के पृथवीपुर गाँव के पास सारण तटबंध के आस पास बसे ग्रामीणों से मिल कर स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान की जानकारी प्राप्त की गई। वहाँ के ग्रामीणों ने बताया की वे लोग स्वतः मन से मतदान करते हैं और मतदान में कही कोई दबाव नहीं है। प्रेक्षक के द्वारा गोपालगंज के सीमावर्ती इलाका का भी भ्रमण किया गया एवं सतजोड़ा पंचायत सरकार भवन में केन्द्रीय बल के आवासन का निरीक्षण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग