सारण के सभी सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत तय: जिला कांग्रेस अध्यक्ष
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जिला कमेंटी ने जोरदार प्रचार शुरू कर दी है। सारण जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मशरक कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई और सारण जिले में दसों सीटों से महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन प्रत्याशियों की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। वर्तमान एनडीए सरकार की गलत नीतियों और कार्यों से जनता त्रस्त है और उसका विश्वास एनडीए से उठ चुका है।आने वाले 03 नवम्बर के विधानसभा चुनाव में वर्तमान नीतीश सरकार का जाना तय है। आने वाला समय महागठबंधन का है। कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू भाजपा की सरकार महज जुमलेबाजी की सरकार बनकर रह गई है।वही बनियापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता राजद प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को लालटेन छाप पर वोट देकर चौथी बार विधानसभा में भेजने का काम करेगी। बैठक को कांग्रेस प्रवक्ता जयराम सिंह, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मो कादीर खान, रविन्द्र प्रसाद सिंह,प्रदेश महासचिव केदारनाथ सिंह,जिला सचिव लालबाबू सिंह,उदय सिंह मौजूद रहे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा