दरियापुर में बाढ़ के पानी में डुबने से वृद्ध की मौत
- शौच करने के दौरान हुई घटना
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टरवां मंगरपाल गांव निवासी 75 वर्षीय विन्देशवर सिंह की मौत रविवार को अहले सुबह बाढ़ के पानी में डुबने से हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक के घर के चारों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिसके किनारे पर शौच के लिए अक्सर लोग आते-जाते रहते हैं. मृतक भी अहले सुबह में बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे के पास शौच कर रहा था तभी पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण पानी से भरे गड्ढे में चला गया और डुब गया. परिजनों को पता चलते ही काफी खोजबीन और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया तब तक वृद्ध ने दम तोड़ दिया था. परिजनों ने शव को दरियापुर थाना पर ले गया जहां पर घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मृतक के दो लड़कें और दो लड़कियां, पत्नी है जिनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग